तिलौथू: तिलौथू में उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाए एक लाख रुपये
तिलौथू में बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने उड़ाए एक लाख रुपये रोहतास जिले के तिलौथू बाजार स्थित स्वर्णकार गली में उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में तिलौथू थाना क्षेत्र के भरखोहा गांव निवासी मीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुत्र के साथ बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बेटे की शादी के लिए गहने का भुगतान