गढ़पुरा: गढ़पुरा प्रखंड के प्राणपुर में आपसी विवाद में ईंट-पत्थर से कार को क्षतिग्रस्त किया गया, थाना पहुंचा मामला
गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर वार्ड 11 में आपसी विवाद के कारण पड़ोस के कई व्यक्ति ने कार पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इसके कारण कार का शीशा चकनाचूर हो गया एवं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पीड़ित के द्वारा घटना की शिकायत डायल 112 पर की गई। पुलिस के पहुंचने पर सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए