पलिया: लखीमपुर खीरी जिले के सीएचसी पलिया अधीक्षक का विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल
पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह का एक कथित विवादित बयान मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में अधीक्षक पत्रकारों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने कहा, "पत्रकारों के मुंह पर गोली मारूंगा जिसके बाद या मामला चर्चा का विषय बन गया।