डोभी: नगर पंचायत डोभी कार्यालय में बोर्ड की बैठक, शौचालय, सौंदर्यीकरण और सड़क जाम की समस्या बनी मुद्दा
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे को नगर पंचायत डोभी की सामान्य बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मथुरा यादव ने की। बैठक की शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी कनिका राज द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ की गई। बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी कई ज्वलंत समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई और कई अहम प्रस्ताव रखे गए। बैठक में डोभी मोड