अमरोहा: स्मार्ट सिटी अमरोहा में हरियाली की सौगात, जोया मार्ग पर लगाए जाएंगे 1300 कनेर के पौधे, चैयरमैन व DM ने किया पौधारोपण
Amroha, Amroha | Jul 14, 2025 अमरोहा शहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने के बाद शहर में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज सोमवार की दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और ईओ डॉ. बृजेश कुमार के साथ मिलकर पौधारोपण किया। अमरोहा के जोया मार्ग पर 1300 कनेर के पौधे लगाए जा रहे हैं।