अमरोहा: समान माह के पहले सोमवार को अमरोहा जिलेभर के मंदिरों पर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, हर हर महादेव के जयकारों की गूंज
Amroha, Amroha | Jul 14, 2025 आज सावन माह का पहला सोमवार है।आज सोमवार की सुबह करीब 6:00 से ही अमरोहा जिलेभर के सभी मंदिरों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी है। शिव भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसरों में हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। शिव भक्त हरिद्वार में बृजघाट से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर चढ़ा रहे हैं।