अमरोहा: अमरोहा में शिवभक्ति में डूबा पहला सोमवार, श्रीवासुदेव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, गूंजे 'बोल बम'
Amroha, Amroha | Jul 14, 2025 अमरोहा में सावन के पहले सोमवार पर श्री वासुदेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा।शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल वासुदेव पर आज सोमवार सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया।