अमरोहा: जिले में नेशनल हाईवे 9 पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे लाखों शिव भक्त, बम-बम भोले के लगाए जयकारे
Amroha, Amroha | Jul 14, 2025 इस सावन माह के पवित्र महीने में चारों तरफ बम बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। अमरोहा के नेशनल हाईवे 9 से इस सावन माह के पहले सोमवार को लाखों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार व बृजघाट से गंगा जल लेकर अपनी मंजिल की तरफ जा रहे हैं। नेशनल हाईवे 9 पर शिव भक्त भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं और सिर्फ बम बम भोले की जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।