कानपुर: ग्वालटोली पहुंचे विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कानपुर पुलिस को बताया भ्रष्ट अधिकारियों का तंत्र
ग्वालटोली थाने पहुंचे विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।विधायक का कहना है कि कानपुर पुलिस भ्रष्ट अधिकारियों का तंत्र है और साजिश के तहत शिवा निषाद को फसाया जा रहा है क्योंकि शिवा ने अपने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शिवा निषाद को अगर न्याय नहीं मिला तो प्रकरण को मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे।