कानपुर: रायपुरवा पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार,चोरी के मोबाइल बरामद
रायपुरवा थाना की पुलिस ने पन्नालाल का हाता से शातिर मोबाइल चोर रिशु को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार गौर ने बताया कि उपनिरीक्षक गणेश सिंह के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।