कानपुर: शेयर ट्रेडिंग में लाखों के मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाने की पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।निरीक्षक हरमीत सिंह ने जानकारी दी कि अपराधी फर्जी मोबाइल एप वेबसाइट के जरिए लोगों को शिकार बनाकर उनसे लाखों की ठगी कर चुका है।अपराधी पवन दुबे को गिरफ्तार किया गया है और इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।