कानपुर: ग्वालटोली थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
ग्वालटोली थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा विधायक अभिजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। इस दौरान हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ थाने में ही जमकर नारेबाजी भी की। डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।