पूरनपुर: तहसील में फायर स्टेशन पर गेहूं खरीद शुरू कराने को लेकर भाकियू ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
पूरनपुर, तहसील व कलीनगर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पूरनपुर को शनिवार दोपहर एक बजे सौंप। ज्ञापन में फायर स्टेशन की स्थापना और गेहूं खरीद शुरू कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि पूरनपुर कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां हर वर्ष आग की घटनाए होती हैं।