कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने वाईजी किंग ग्रुप के एक सदस्य को तमंचे समेत किया गिरफ्तार, वह दो मामलों में था वांछित
Kairana, Shamli | Jun 10, 2026 कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बुधवार शाम करीब चार बजे बताया कि वाईजी किंग ग्रुप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम उजैफा है और वह मोहल्ला आलखुर्द का रहने वाला है। आरोपी भूरा चुंगी के पास आबिद निवासी मोहल्ला खैलकलां पर लाठी—डंडों से मारपीट एवं जानलेवा हमला करते हुए वीडियो वायरल करने और सादिक के साथ मारपीट की घटनाओं में वांछित था।