बरेली: 97.2% से बरेली की नंदिनी बनी UP में नंबर-2, वैश्य समाज ने किया भव्य सम्मान, डॉक्टर बनने का लक्ष्य
बरेली की नंदिनी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में 97.2% अंक लाकर जिले में पहला और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी मेहनत और अनुशासन ने सबको प्रभावित किया। इस उपलब्धि पर वैश्य समाज ने गंगाचरण अस्पताल में उनका और उनके पिता का सम्मान किया तथा मेडिकल की पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया।