सरदारशहर: सरदारशहर-बीकानेर रोड पर बोलेरो और कार की टक्कर, 2 लोग घायल
सरदारशहर-बीकानेर मुख्य सड़क पर सोमवार को बंधनाऊ और सवाई गांव के बीच बोलेरो और वरना कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर से दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।