नौबतपुर: नौबतपुर के जैतीपुर गांव में मगही नाट्य महोत्सव का समापन, कलाकारों ने बांधा समां
नौबतपुर स्थित जैतीपुर गांव में आयोजित ‘7वां मगही नाट्य महोत्सव 2026’ का 13 अप्रैल को शाम 7 बजे समापन हो गया। चार दिवसीय कार्यक्रम में मगही भाषा और लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। समापन समारोह में राकेश कुमार के तबला वादन, शंकर बिहारी और मृणाल कुमार के गायन ने माहौल को संगीतमय बना दिया। लोक नर्तक कुमार उदय सिंह के ‘लौंडा नाच’ को खूब सराहना मिली। बाल कलाकारो