फारबिसगंज: फारबिसगंज में आयोजित सहयोग शिविर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित किया
फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा जल्द ही मेडिकल कॉलेज और फारबिसगंज में हवाई अड्डा बनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा फारबिसगंज के लोगों को बाढ़ से भी जल्द छुटकारा मिलेगा।