कोडरमा: कोडरमा जंक्शन के टीटीआई ने कहा
जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट या व्हाट्सऐप कॉपी अब मान्य नहीं , रेल वन ऐप में दिखाना होगा मूल
भारतीय रेलवे ने डिजिटल टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जनरल मोबाइल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए टीटीआई बच्चा सिंह ने बताया कि अब सफर के दौरान जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो, पीडीएफ या व्हाट्सऐप पर भेजी गई कॉपी पूरी तरह अमान्य होगी।