समस्तीपुर: भाजपा दक्षिणी मंडल कमेटी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित
समस्तीपुर में भाजपा दक्षिणी मंडल कमेटी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज सरायरंजन के गंगापुर में जन संवाद कर महिलाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार के आवासीय परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।