जमालपुर: जमालपुर में काली पहाड़ी के तालाब में डूबा 15 वर्षीय छात्र, तलाश जारी
काली पहाड़ी के शिखर स्थित तालाब में शनिवार को स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय छात्र लव कुमार डूब गया। वह केशोपुर निवासी नरेंद्र कुमार का पुत्र बताया गया है।जानकारी के अनुसार, लव अपने तीन दोस्तों प्रियांशु, अंकित और अंकुश के साथ झरना देखने काली पहाड़ी पहुंचा था। स्नान के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए। इनमें एक को साथियों ने बचा लिया, जबकि लव गहरे पानी में