मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई: 24 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल बरामद किया, परिजनों में खुशी की लहर
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर पुलिस ने अपनी सतर्कता, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक लापता नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य से पुलिस प्रशासन पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। हिसामपुर बहरेमऊ थाना मंझनपुर निवासी अनीशा देवी ने दिनांक 31 जनवरी 2025 को थाना मंझनपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।