मंझनपुर: कौशाम्बी कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के बजट को सिर्फ पूंजीपतियों के लिए बताया, कहा- जनता को नहीं मिली कोई राहत
कौशांबी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पांडे ने भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जनता के साथ छलावा बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से उद्योगपतियों और बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है, जबकि मध्यमवर्गीय, किसान और युवा वर्ग पूरी तरह उपेक्षित रह गए हैं।