मंझनपुर: महाकुंभ-2025: बसंत पंचमी स्नान से पहले प्रशासन अलर्ट, महेवाघाट इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की सख्त जांच
महाकुंभ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व बसंत पंचमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कौशांबी सर्किल सीओ अभिषेक सिंह ने थाना महेवाघाट क्षेत्र के यमुना बैरियर ब्रिज और हिनौता धाता मोड़ बैरियर का शनिवार को समय 4 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की चेकिंग की गई है।