छतरपुर जिला जेल में कैदियों से कथित वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो आज 24 दिसंबर शाम 5 बजे से वायरल है। जिसमें जिला जेल के भीतर सामान पहुंचाने के नाम पर मनमाने दरें वसूलने के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में दावा किया गया है की जेल प्रहरी के रूप में तैनात महिला पुलिसकर्मी पुष्पा अहिरवार हर सामान के बदले तय से अधिक रकम वसूलती है।