गौरिहार: न्याय पथ अभियान में गौरिहार पुलिस को सफलता: 7 साल पुराने लूट के मामले में ₹7 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार
गौरिहार पुलिस ने वर्ष 2019 के 7 साल पुराने लूट के मामले में फरार ₹7 हजार के इनामी वारंटी प्रदीप राजपूत को महोबा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, अवैध हथियार, मारपीट और लूट सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार की शाम को 5 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।