हनुमानगढ़: जंक्शन में शिव मंदिर सिनेमा के पास दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल हुई चोरी, बाइक मालिक ने जंक्शन थाना में दर्ज करवाया मुकदमा
हनुमानगढ़ जंक्शन में शिव मंदिर सिनेमा के पास से दिनदिहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में बाइक मालिक हरजिंदर सिंह निवासी रावतसर की ओर से जंक्शन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जंक्शन पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।