नवाबगंज: मुस्कीनगर जंगल में बन रहा नियामतपुर फॉरेस्ट इको पार्क, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
बाराबंकी के मुस्कीनगर जंगल में नियामतपुर फॉरेस्ट इको पार्क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे इस पार्क का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाना है।पार्क में आने वाले लोगों को हरियाली, स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद मिलेगा।