फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के फतेहगंज पूर्वी कस्बे के रहने वाले नन्हेंलाल पुत्र पूसेलाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया दबंग धर्मपाल पुत्र जगदीश गोविंद अंकित पंकज ने पीड़ित का ठेला पलट दिया पीड़ित इस बात की शिकायत करने दबंग के घर गया तो दबंगों ने एक राय होकर पीड़ित को लाठी डंडों से जमकर पीटा जिसकी शिकायत पीड़ित ने तत्काल थाना पुलिस से की