फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के ग्राम भिटोरा में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम भिटोरा के रहने वाले अवधेश कुमार पुत्र राम रतन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया वह अपने घर में बैठा था तभी दबंग अंकित मिश्रा पुत्र महेश चंद्र मिश्रा लल्ला बाबू पुत्र नन्नाकु राजेश मिश्रा पुत्र राम भरोसे जीने के रास्ते घर में घुस आए और पीड़ित को लाठी डंडों से जमीन पर लिटाकर जमकर पीटा जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया