कैंपियरगंज: बलुआ गांव में नवनिर्मित सचिवालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामयी मौजूदगी में गूंजा विकास का संदेश
गोरखपुर जनपद के विकासखंड बेलघाट अंतर्गत ग्राम बलुआ भवानी बक्स सिंह के ओनापार में नवनिर्मित सचिवालय का उद्घाटन रविवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर खजनी विधायक एवं पूर्व मंत्री राम चौहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।