कौआकोल: कौवाकोल में हाथियों का आतंक, हाथियों के झुंड ने कुचलकर ली एक व्यक्ति की जान, वन विभाग पर गुस्साए ग्रामीण
Kawakol, Nawada | May 12, 2026 नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के बिंदीचक गांव में हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक की पहचान राजाराम पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।