प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Sep 20, 2024 उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुक्रवार को डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कराये गये एक-एक कार्यों के बाबत विस्तार से जानकारी ली। मौके पर मौजूद खेल विभाग के अधिकारियों से बात की।