WWE रेसलर 'वीर महान' पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन
Sadar, Varanasi | Sep 20, 2024 रेसलिंग की दुनिया में भारतीय संस्कृति से अपने बाहुबल के जरिये जोरदार तरीके से प्रस्तुत करने वाले भारतीय रेसलर वीर महान धर्म नगरी वाराणसी पहुंचें। उन्होंने लंका स्थित पहलवान लस्सी की दुकान पर लस्सी का स्वाद चखा। उसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर में विशेष पूजा की।