टीकमगढ़ के दिगौड़ा रोड पर गुरुवार को मां बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम प्रदीप और मिथिला बताए गए हैं जो रिश्ते में मां बेटे हैं। दोनों मां बेटे बाइक से अपने गांव से गोर गांव जा रहे थे रास्ते में दिगौड़ा रोड पर चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।