बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कैंप कार्यालय में राज्य मंत्री बलदेव ओलख ने एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह समीक्षा विधानसभा के सभी बूथों पर अभियान के क्रियान्वयन पर केंद्रित थी।