मधेपुरा: मधेपुरा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का निर्देश, DDC ने की मासिक समीक्षा बैठक
मधेपुरा में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर इलाज और दवा उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों का कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही ओपीडी का समय पर संचालन, एमआर-2 लक्ष्य 95 प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया गया।