पटना ग्रामीण: खान सर को 30 जून तक मिला अंतरिम संरक्षण, पुलिस ने कोर्ट में सौंपी अपडेटेड केस डायरी
पटना सिविल कोर्ट में कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान उर्फ खान सर की एंटीसिपेटरी बेल याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई. कदमकुआं थाने की पुलिस ने अपडेटेड केस डायरी सबमिट कर दी है. खान पक्ष आज ही बहस चाहता था, लेकिन लोक अभियोजक और रौशन आनंद पक्ष के विरोध व डायरी पढ़ने के लिए समय मांगने पर कोर्ट ने 3 दिन का समय दिया. अब अगली व फाइनल सुनवाई मंगलवार, 30 जून को होगी.