चूरू: ऑपरेशन नकेल के तहत आई-20 कार से लाखों की अफीम बरामद, तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 9, 2026 चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नकेल के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 658 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम तस्करी में काम ली जा रही आई-20 कार को भी जब्त किया है। बरामद अफीम और कार की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।