मंझनपुर: भटकी महिला को शमसाबाद चौकी पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया, मानवीय पहल की चर्चा
मंझनपुर थाना क्षेत्र के शमसाबाद चौकी पुलिस ने संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक भटकी हुई महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। शुक्रवार सुबह प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के बरजी गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी रघुवीर प्रजापति जो घर से कहीं चली गई थी।