रामपुर: कलेक्ट्रेट के निकट जौहर रोड पर आँधी बारिश के कारण गिरा पेड़ और बिजली का पोल, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
Rampur, Rampur | Aug 4, 2025 सोमवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में हुई तेज़ आँधी और बारिश के कारण शहर में काफी नुकसान हुआ है। ज़ोहर रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट एक पेड़ और 11 हज़ार लाइन की बिजली का खंभा गिर गया। यह घटना बीती रात की है। इस घटना के बाद, पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है। नगर पालिका और बिजली विभाग की टीमें, अधिकारियों के साथ मिलकर समस्या के समाधान में लगी है।