रामपुर: सावन के चौथे सोमवार पर भमरव्वा शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, भारी बारिश में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Rampur, Rampur | Aug 4, 2025 सोमवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार सावन के चौथे सोमवार को रामपुर के प्राचीन भमरव्वा शिव मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कांवड़ियों और स्थानीय भक्तों ने जलाभिषेक किया।सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे।