रामपुर: रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Aug 3, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। रामपुर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पूर्व विधायक संजय कपूर के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित ने की। पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।