रामपुर: सोमवार को कलेक्ट्रेट में बार एसोसिएशन रामपुर ने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Rampur, Rampur | Aug 4, 2025 सोमवार को दोपहर 12 बजे रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुँचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकील लंबे समय से एक अलग हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर रामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।