दुल्हिन बाज़ार: थाना क्षेत्र के नरही गांव में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के नरही गांव के पास शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां एक व्यक्ति को हंगामा करते देखा जब उससे पुछताछ किया तो उसके मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया तो उसके मुंह से शराब पीने कि पुष्टि हुई