दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिनबाजार पुलिस ने नरही गांव में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया
दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरही गांव के पास शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी वहां दो लोगों को हंगामा करते देखा जब दोनो से पुछताछ किया तो दोनों के मुंह से शराब पीने कि गंध आ रही थी जिसके बाद पुलिस ने थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया तो दोनों कि पुष्टि हुई