मथुरा: छाता प्रशासन ने गंगाजल योजना के लिए अतिक्रमण पर चलाया अभियान, खाली कराई जमीन
शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अतिक्रमण को लेकर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया एसडीएम के निर्देशन में गंगाजल योजना के लिए सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त किया गया और नमामि गंगे के द्वारा बनाए जा रहे फिल्टर प्लान के लिए जगह खाली कराई गई जिसमें लोगों ने विरोध किया तो कुछ ने समर्थन भी किया।