DCM के भीतर पकड़ी गई मवेशियों की बड़ी खेप, गर्मी और घुटन से 9 की मौत, कई की हालत गंभीर
Sadar, Varanasi | Mar 14, 2024 लंका थाना अंतर्गत बाईपास पर एक डीसीएम के भीतर से मवेशियों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि डीसीएम में 21 मवेशी ठूंस कर भरे हुए थे। जिसमें 9 मवेशी गर्मी और घुटन के कारण मर गए थे, जबकि 12 मवेशी बचे हुए थे। सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही थी।