काशी विद्यापीठ: चुनाव के पहले शुरू हुई सियासत, पूर्व MLC दीपक सिंह समेत छात्र नेता बैठे धरने पर
Sadar, Varanasi | Mar 14, 2024 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन केंद्र में युवा महाकुंभ कार्यक्रम की अनुमति न मिलने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। NSUI संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ अब विपक्ष के वरिष्ठ नेता भी जुड़ चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो कार्यक्रम रद्द होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गए हैं।