काशी विद्यापीठ में युवा महोत्सव को लेकर बढ़ा बवाल, कार्यक्रम स्थल की चाभी के लिए अड़े छात्र
Sadar, Varanasi | Mar 14, 2024 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में युवा महाकुंभ कार्यक्रम को लेकर छिड़ा विवाद गुरुवार की सुबह भी जारी रहा। गुरुवार की सुबह NSUI और समाजवादी युवजन सभा से जुड़े छात्र कार्यक्रम स्थल की चाभी की मांग को लेकर अड़े रहे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए परिसर के भीतर जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया।